महाराजगंज, फरवरी 9 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई आदित्य चौरसिया की नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की जांच के मुताबिक प्रेम संबंध के चलते सामाजिक बदनामी के डर से किशोरी के परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया बीते 2 फरवरी को घर से तिलक व एनिवर्सरी समारोह देखने के बहाने निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि 6 फरवरी को लेजार महदेवा गां...