सहरसा, जून 17 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। तुनियाही गांव से एक लड़की को कुम्हराघाट गांव के एक लड़के द्वारा भगाने एवं फिर उससे शादी करने का मामला सामने आया है। युवक के द्वारा इस तरह की घटना किये जाने एवं उसके बाद शादी की फोटो पोस्ट किये जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। लड़की पक्ष द्वारा इस संबंध में एक आवेदन देते हुये पुलिस से समुचित कार्रवाई एवं लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की गई। बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोगों ने कुम्हराघाट गांव निवासी आरोपी युवक मुकेश मंडल के घर देर रात पहुंचकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। समाचार प्रेषण तक लड़की बरामदगी नहीं हुई है। लड़की पक्ष के ...