संभल, दिसम्बर 25 -- चार महीने पहले हुई शादी के बावजूद एक विवाहिता अपने प्रेमी के संपर्क में रही। मंगलवार रात, प्रेमी उसके ससुराल पहुंचा। जैसे ही विवाहिता की सास को इस बात का पता चला, उन्होंने शोर मचाया और प्रेमी को दबोच लिया। हंगामे के बाद मामला थाने पहुंचा। सुबह गांव के जिम्मेदार लोग थाने पहुंचे और पंचायत बैठी। विवाहिता ने पति के साथ रहने से इनकार किया। पंचायत के निर्णय के अनुसार विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ विदा किया गया। दोनों अब करीब चालीस दिन बाद निकाह करेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने के लिए सहमति व्यक्त की थी, इसलिए पंचायत ने यही निर्णय लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.