मेरठ, मई 9 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह रचाने पर एक युगल को धमकी मिल रही है। युवती ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने में दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह बालिग है। इसी के चलते गत 22 फरवरी को उसने अपने प्रेमी से परिवार के विरूद्ध जाकर शादी कर ली। शादी के बाद वह उसके साथ ही एक किराये के मकान में रहने लगी। आरोप है कि 8 मई को वह घर पर अकेली थी और पति ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसके माता-पिता, बुआ, फूफा व जीजा करीब पांच से छह लोगों को लेकर वहां आ धमके और प्रेम विवाह रचाने पर उसके साथ गाली गलौज शुरु कर दी। उसने मना किया तो वह मारपीट पर अमादा हो गए। इस मारपीट में उसे काफी चोट आई। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसएचओ सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि युवती की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.