मधुबनी, फरवरी 26 -- हरलाखी। कलना गांव में प्रेम विवाह को लेकर लड़की पक्ष द्वारा लड़के के परिजनों के साथ मारपीट किये जाने के आरोप में लड़के के पिता ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक आवेदक का पुत्र प्रमोद दास करीब एक वर्ष पूर्व गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया। लेकिन अंतर्जातीय विवाह के कारण दोनों परिवार के बीच मनमुटाव चलने लगा। इस बीच लड़की गर्ववती हो गई। लेकिन लड़की के पिता अपनी लड़की को घर ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया और लड़के को अपनी लड़की से दूर रहने को कहा। जिसका विरोध करने पर लड़की वालों ने लड़के के घर में घुसकर मारपीट की। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...