रामपुर, जनवरी 28 -- सैफनी। थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पत्नी को उसके मायके छोड़ने जा रहे युवक को रास्ते में उसके साले और जीजा ने रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में पति-पत्नी दोनों को चोटें आई हैं। संभल जिले के ग्राम सिरसा निवासी सोनू द्वारा दर्ज कराए मुकदमें में बताया गया है कि उसने करीब दो वर्ष पहले दनियापुर निवासी युवती से मंदिर में विवाह किया था। पत्नी के परिजन इस शादी से नाराज चल रहे थे। आरोप है कि 25 जनवरी को थाना क्षेत्र में गोविन्द स्कूल के पास पत्नी के भाइयों और जीजा ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्...