शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- क्षेत्र में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में युवती ने स्वयं को 23 वर्ष का बताते हुए कहा है कि उसने अपनी मर्जी से कस्बे के एक युवक से विवाह किया है और अब उसी के साथ रहेगी। जानकारी के अनुसार युवती का गांव के पास रहने वाले युवक से कुछ समय से संपर्क था। परिजनों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने उसका विवाह अन्यत्र तय कर दिया था। इसी बीच युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली और उसके घर रहने चली गई। युवती ने थाने में लिखित सूचना देकर आशंका जताई है कि परिजन उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर सकते हैं या उसे प्रताड़ित कर सकते हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवती ने बालिग होने और स्वेच्छा से विवाह करने की बात लिखित में दी है। फिलहाल परिजन...