अररिया, मई 28 -- भरगमा, निज संवाददाता। गे बेटी कहैय रहियो न कि प्रेम विवाह मत कर । प्रेम बाला शादी नैय टिकैछैय । चिता के पास पहुंचते ही यह कहते हुए दहाड़ मार कर रोने लगे मृतक के पिता कुशमौल निवासी मृतका के 60 वर्षीय पिता नारायण शर्मा । भरगामा पुलिस के साथ जैसे हीं नारायण शर्मा अपनी पुत्री के चिता के पास पहुंचा की दहाड मारकर रोने लगा और कहने लगा बेटी तुझे बार-बार समझा रहा था कि प्रेम विवाह मत करो । मैं कोई अच्छा सा लड़का देखकर तुम्हारी शादी कर दूंगा । लेकिन तुमने मेरी एक न सुनी और आज तुम हम सभी को छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गई। इतना सुनते ही पास खड़े पुलिस वालो ने उसे संभाला और बगल मे बैठाया । इस दौरान रोते बिलखते मृतक के पिता ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या की बात कही । मृतका के पिता कुशमौल गांव वार्ड संख्या 9 निवासी नारायण शर्मा ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.