रामपुर, अक्टूबर 8 -- एक महिला ने अपने शौहर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसका कई साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। शाहबाद क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी साजिद की पत्नी राहिल के अनुसार 2012 में उसने मर्जी से शादी की थी। शादी के कुछ समय के बाद से पति साजिद, सास नसीम जहां, ससुर शाहिद, जेठ नासिर, जेठानी रुकसार उससे दो लाख रुपए दहेज में लाने की मांग करने लगे। उसने मर्जी से शादी करने की बात कहते हुए मांग पूरी कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ क्रूर व्यवहार किया जाने लगा। उसे रोटी, कपड़े से तंग रखते थे। उसे कई बार पति अकेला छोड़ गया। उसके एक बेटी भी है। मार्च 2025 में पति फिर छोड़कर चला गया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.