लखनऊ, जून 15 -- बंथरा में शनिवार रात विवाहिता ने फांसी लगा ली। महिला ने एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। बंथरा पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी खुशी मिश्रा (25) का प्रेम विवाह मार्च 2024 में बंथरा नारायणखेड़ा के अर्जुन सिंह चौहान से हुआ था। खुशी और अर्जुन ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक शोरूम में काम करते थे। शनिवार को ससुराल में रामामण शुरू हुआ था। देर रात किसी बात को लेकर खुशी की ससुरालवालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कमरे में जाकर खुशी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी खुशी के बाहर न निकलने पर अर्जुन ने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो खुशी पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। परिवार वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गए। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.