उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में सोमवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। मात्र एक महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई और आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, नवविवाहिता के पिता ने दामाद और उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आवास विकास कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा का घर के कमरे में फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि स्वेच्छा की शादी महज एक माह पहले चार दिसंबर को सूरज सिंह के साथ हुई थी। यह विवाह दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह के रूप में संपन्न हुआ था, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे। शादी को अभी एक माह भी पूर...