अमरोहा, अप्रैल 24 -- परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह करने वाली स्टाफ नर्स को कुछ दिन बाद सुसराल में दहेज प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दहेज नहीं लाने के ताने देकर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर निवासी एक अधिवक्ता की बेटी की प्रतापगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के पद पर तैनाती है। रामपुर जिले के निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते उसने 16 जनवरी 2024 को आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह के कुछ दिन तो स्टाफ नर्स के साथ सुसराल में सबकुछ ठीक-ठाक चला लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उस पर मायके से पांच लाख रुपये व कार दिलाने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.