मेरठ, फरवरी 6 -- दौराला। प्रेम विवाह करने वाली सकौती निवासी विवाहिता ने पति पर शराब पीकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता ने थाने पर पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सकौती निवासी प्रीति ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने सकौती निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति ने शराब पीकर मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पति मानसिक उत्पीड़न करता है और घर से बाहर निकालने की धमकी देता है। पुलिस ने विवाहिता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...