बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के खैरवा वार्ड-1 के इरफान अंसारी (22) की हत्या बीते नौ फरवरी कर शव पानी से भरे गड्ढ़े में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा कर दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि इरफान की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। मामले में उसकी प्रेमिका सफरिना खातून को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वे लोग घर छोड़ फरार हैं। मामले में युवक के पिता मझौलिया थाना क्षेत्र के खैरवा वार्ड-1 के जाकिर अंसारी ने मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें मझौलिया थाना क्षेत्र के चईता चैलाभार के ओसी आलम, खुशी आलम, सफरीना खातून, सफी आलम को नामजद किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.