भागलपुर, जनवरी 17 -- सबौर संवाददाता। सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में भागी लड़की को पुलिस ने लड़के के साथ शुक्रवार को बरामद किया है। दो सप्ताह पूर्व इस मामले को लेकर लड़की के परिजन ने सबौर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि लड़का-लड़की दोनों को महेशखुट से बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...