भागलपुर, अगस्त 17 -- भागलपुर। तीन वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के कारण गांव के ही दो परिवार के बीच विवाद चल रहा था। नतीजा शनिवार को लड़की पक्ष वालों ने लड़का पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। दबिया से हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी में परबत्ता के तुलसीपुर गांव निवासी सुमेर मंडल (60) और राजेश मंडल शामिल हैं। घटना शनिवार सुबह की है। मामले की जानकारी पर परबत्ता थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। शनिवार शाम परबत्ता पुलिस ने जख्मी का बयान दर्ज किया है। परबत्ता थानेदार अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के पुराने मामले में घटना हुई है। जख्मी का बयान दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.