सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धतुरहा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को लेकर एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। धतुरहा गांव निवासी प्रेमा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई रवी का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी चक्कर में उसका भाई पंजाब में फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। आरोप है कि इसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह गांव के ही रामआशीष तथा रामलखन ने उसे बिना किसी बात के लात-घूंसों और डंडों से पीटा। जब लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने थाना दोस्तपुर में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकद...