फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- थाना टूंडला क्षेत्र के टूंडली में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं प्रेमी युवक ने अपना गला काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवती के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार नगर के टूंडली में एक सजातीय युवक युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी कर एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे।लेकिन परिजनों ने शादी नहीं की । शुक्रवार को टूंडली निवासी 28 वर्षीय कोमल ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं युवती द्वारा फांसी लगाने की जानकारी के ...