आजमगढ़, सितम्बर 8 -- जहानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनारबांध गांव में रविवार की रात प्रेम प्रपंच को लेकर युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। युवती के दूसरे प्रेमी ने युवती के पिता, चचेरे भाई के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया है। वह पलहे से धमकी दे रहा था। घटना के बाद से गांव में तनाव है। जहानगंज थाना क्षेत्र के धराबांध गांव निवासी जयहिंद राम का गांव की एक युवती से प्रेम प्रमंच चल रहा था। उसी युवती से गांव का आशुतोष कुमार उर्फ आंशु भी प्रेम कर रहा था। इसे लेकर दोनो में रंजिश चल रही थी। प्रेम प्रपंच को लेकर विवाद बढ़ने पर परिजनों ने जयहिंद को उसके पिता रामसागर के पास दिल्ली भेज दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती जयहिंद के संपर्क में थी। आशुतोष को जानकारी होने पर वह विरोध कर रहा था। जयहिंद को धमकी देता था। युवती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.