गया, जनवरी 2 -- मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मंझौली टोला प्रेम नगर में गुरुवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सनकी बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता कृष्णा मांझी (75) की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, देर रात पिता-पुत्र के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो गयी। विवाद बढ़ने पर बेटा महेंद्र मांझी उर्फ मुन्ना मांझी ने घर में रखी धारदार टांगी उठाई और अपने पिता के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बोधगया एसडीपीओ सौरव जायसवाल और मगध विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष संदीप चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। आरोपित बेटा महेंद्र मांझी राज मजदूर है। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। टांगी बरामद कर ली गई है। शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.