बोकारो, फरवरी 12 -- गोमिया, प्रतिनिधि।एनवाईएस ज्योति क्लब साड़म के तत्वावधान में आयोजित प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह और पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। स्व प्रेम जैन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फाइनल मुकाबले में मंडई टोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सिमट कर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन वर्मा 11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 61 रन बना लिए और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। कमेंट्री अजीत नारायण प्रसाद और प्रवीण कुमार ने निभाई। अंपायर में सतेंद्र प्रसाद व राजीव प्रसाद तथा स्कोरर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.