जहानाबाद, फरवरी 22 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में संगठन चुनाव कराया गया। चुनाव कार्य नियमानुसार शुरू किया गया। निर्धारित समय तक सिर्फ एक आवेदन आया। उसके बाद सर्वसम्मति से प्रेम कुमार पप्पू डांगी को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में मुरारी यादव और निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में राजेश कुमार थे। उनके निर्वाचित होने पर पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा, कौशलेंद्र वर्मा, संटू शर्मा, लव कुश चंद्रवंशी, रेखा देवी, धर्मेंद्र मांझी, शाहनवाज हुसैन, शिवनंदन सिंह आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...