पाकुड़, दिसम्बर 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के चंद्रपुरा, हाथीमारा, रतनपुर, दुमकाडांगा, खुरीडीह, देवपुर, सिमलदही, बड़कियारी, आभुवा आदि गिरजाघरों में इसाई धर्मावलम्बियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ प्रे कैथोलिक चर्च हाथीमारा में फादर राजेश बॉ, फादर स्वपन कुजूर, फादर थियोफिल टिग्गा ने बारी-बारी से गुरुवार को चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में उपस्थित मसीही समुदाय के लोगों को प्रेरणा संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी फादर ने प्रार्थना सभा में उपस्थित मसीही समुदाय के लोगों को बारी-बारी से संबोधित करते हुए कहा कि, क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म का पर्व है। प्रभु यीशु ने स्वयं को मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने लोगों को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं, वह है प्रेम, शांति, खुश...