भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानस सत्संग सद्भावना समिति की ओर से मारवाड़ी पाठशाला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय मानस सत्संग एवं सुंदरकांड महापारायण के आठवें दिन मंगलवार को सुबह आठ बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ और दोपहर तीन बजे से कथा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया। मानस सत्संग में खानकाह-ए-पीर दमड़िया के सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन भागलपुर से पूरे भारतवर्ष में आपसी सद्भावना और प्रेम का संदेश पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरान सहित जितने भी ईश्वरीय ग्रंथ है। इस किताब में पैगाम है कि तमाम इंसान किसी जाति, रंग या समुदाय को श्रेष्ठ नहीं माना जा सकता। असली इज्जत वही पाता है, जो ईश्वर का आज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.