रांची, दिसम्बर 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सरहुल बागान, मुरी के समीप रेलवे आदिवासी परिवार, मुरी शाखा एवं रांची मंडल, दक्षिण पूर्व रेलवे के तत्वावधान में क्रिसमस गैदरिंग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, प्रेम और मानवता के संदेश को समाज तक पहुंचाना रहा। यह आयोजन डॉ झरिया कच्छप के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे कर्मियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर अंसलेम कुजूर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सरिता बोदरा और सिस्टर मिनाकी शामिल थीं। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फादर अंसलेम कुजूर ने कहा कि क्रिसमस केवल ईसाइयों का त्योहा...