बक्सर, दिसम्बर 25 -- कमरपुर मां पार्वती और भगवान शिव के विवाह की कथा सुनाई ध्रुव की मां ने अपने पुत्र को भगवान की ओर मोड़ दिया बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर प्रखंड के कमरपुर स्थित श्रीहनुमत धाम मंदिर श्रीरामचरितमानस का सामुहिक पाठ व श्रीमद्भागवत कथा का आयेाजन किया जा रहा है। कथा कहते हुये वाचक उमेश भाई ओझा ने कहा कि प्भगवान से प्रेम एकांगी होता है। जबकि संसार का प्रेम बहुरंगी। जगत में प्रेम नहीं होता है। मोह होता है जो घटते बढ़ते और टूटते छूटते रहता है जबकि भगवान के साथ प्रेम शाश्वत होता है। लोकधर्म और परमधर्म और भागवत धर्म अलग-अलग होता है। ध्रुव चरित्र की पावन कथा कहते हुए कहा कि निश्चय वृति ही धर्म का आधार है। उत्तानपाद ने सुरुचि का अनादर किये जाने पर भी ध्रुव का आदर नहीं किया। ध्रुव की मां ने अपने पुत्र को भगवान की ओर मोड़ दिया। अर्थात माता...