प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। झूंसी इलाके की एक युवती ने गुरुवार शाम घरर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रेमी के साथ शादी न होने से अवसाद में थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। झूंसी इलाके में एक शख्स की दो बेटियां थीं। इनमें 22 वर्षीय बड़ी बेटी हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी। गुरुवार शाम उसने फांसी लगा ली। उस वक्त वह घर में अकेली थी। पिता काम से वाराणसी, मां माघ मेला और छोटी बहन कोचिंग गई थी। लगभग पांच बजे छोटी बेटी कोचिंग से लौटी तो बड़ी बहन को फांसी के फंदे से लटके देखा। उसने मामले की जानकारी माता-पिता को दी तो वह घर लौटे। देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि युवती का जौनपुर निवासी एक रिश्तेदार युवक से प्रेम संबंध था। युवती उससे श...