गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखनाथ इलाके में एक किशोरी ने शादी की जिद पूरी करने के लिए खुद को आग लगा ली। मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में लड़की ने बताया कि यह खौफनाक कदम उसने अपने प्रेमी के कहने पर उठाया था। प्रेमी ने उसे समझाया था कि अगर वह खुद को आग लगाकर घरवालों को डराएगी, तो वे शादी के लिए मान जाएंगे। उसकी बातों में आकर लड़की ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली, लेकिन आग ज्यादा भड़क गई और वह बुरी तरह जल गई। घटना 21 जनवरी की है और इस मामले में मंगलवार को केस दर्ज किया गया। बयान से बदली पूरी कहानी शुरुआत में लड़की के पिता ने पड़ोस के एक किशोर पर आरोप लगाया था कि वह अश्लील वीडियो के जरिए उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने जान देने की कोशिश की। हालांकि, लड़की ने मजिस्ट्रेट को बताया कि वह...