उन्नाव, फरवरी 16 -- असोहा। बीस दिन पहले गोकुलपुर गांव में हुई महिला शिक्षामित्र श्रीकांती की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात का मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि शिक्षामित्र का पति ओमकार ही निकला। पुलिस के अनुसार, पत्नी के किसी गैर मर्द से फोन पर बात करने के शक में पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनवर्टर बंद कर सिर में मारी थी गोली पुलिस हिरासत में आरोपी ओमकार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी श्रीकांती के पास एक छोटा मोबाइल था, जिससे वह लगातार किसी से बात करती थी। एक माह पहले इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। ओमकार के मुताबिक, वह बार-बार समझाने पर भी नहीं मानी तो उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। घटना वाली रात यानी 27 जनवरी को ओम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.