बगहा, जनवरी 16 -- बगहा। मधु (पत्नी) ने ही अपने प्रमी के साथ मिलकर अपने पति लोरिक यादव की हत्या करवाया था। इसमें उसके प्रेमी कृष्णा के दो दोस्त छोटा यादव व रंजीत राम भी शामिल थे। इस मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षो को सुनने के बाद पाया कि अभियुक्तगण दोषी हैं। उनपर आरोप सिद्ध हो गया, जिसका फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। इस बावत जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि चौतरवा थाना क्षेत्र में लोरिक यादव की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोप सिद्ध हो गया है। शनिवार को सजा सुनायी जाएगी। इस मामले में मृतक की पत्नी (सुचिका) मधु देवी पर ही अपने प्रेमी कृष्णा के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने का आरोप है। पुलिस जांच में मधु देवी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे 8 जुलाई 202...