महाराजगंज, फरवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीया विवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिली। पांच माह पूर्व उक्त गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर उसने शादी की थी। आनन-फानन में प्रेमी के घर वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। पांच माह पूर्व इस युवती ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी की थी और अपने ससुराल रह रही थी। शनिवार को आपस में कुछ विवाद हुआ और उसका शव फंदे से लटकता मिला। धीरे-धीरे गांव में बात फैली और लोग आपस में चर्चा करने लगे। इस बावत प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.