हरदोई, जनवरी 27 -- बेनीगंज। ग्राम कुलमिनखेड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती 15 जनवरी को अपने दोस्त पंकज निवासी गोठवा थाना कछौना के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने 17 जनवरी को क्षेत्रीय चौकी कल्याणमल और 18 जनवरी को कोतवाली बेनीगंज में नामजद तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। बाद में युवती का दिल्ली में शव पड़ा मिला। सुनवाई न होने पर मृतका की मां ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद क्षेत्रीय दरोगा परिजनों से खर्च के रूप में 12,720 रुपये लेकर दिल्ली पहुंचे। वहां एक सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में युवती का शव बरामद हुआ। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आरोप है कि दरोगा द्वारा आरोपी युवक से एक लाख लेने की चर्चा क्षेत्र में है। इसी के कारण समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। प...