कानपुर, फरवरी 13 -- यूपी के उन्नाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में छोटी बहन को प्रेमी के साथ देखकर बड़ी बहन ने फटकार लगा दी। इससे नाराज और शर्म के मारे छोटी बहन ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को फूंक लिया। आनन-फानन में परिजन उसे कानपुर ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। छह दिन बाद बड़ी बहन की शादी थी। ये घटना उन्नाव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शादी के घर में मातम छा गया। कानपुर के चकेरी के सफीपुर के रहने वाले युवती के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह दस साल से अपनी बहन और भाई के साथ उन्नाव के एक गांव में नानी के घर पर रह रही थी। बड़े भाई के मुताबिक छोटी बहन का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। मंगलवार दोपहर वह घरमें घुस गया। बड़ी बहन ने जब युवक की आवाज सुनी तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.