अमरोहा, फरवरी 20 -- विवाहिता को लेकर बुधवार रात हसनपुर कोतवाली गेट पर उसके मायके वालों व प्रेमी के परिजनों के बीच जमकर हंगामा व खींचतान हुई। विवाहिता प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ गई। धक्का मुक्की व खींचतान के बीच मायके वाले उसे अपने घर ले गए। बताया जा रहा है कि हसनपुर नगर निवासी युवती की शादी एक वर्ष पूर्व सैद नगली कस्बा निवासी युवक के साथ हुई थी। इस बीच विवाहिता के नैन ससुराल के पड़ोस में रहने वाले युवक से लड़ गए। दो दिन पूर्व विवाहिता ससुराल को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। खबर लगते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। वह विवाहिता को जबरन अपने साथ ले आए। बुधवार रात विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन कर बताया कि मायके वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रेमी अपनी मां व बहन के संग प्रेमिका के घर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.