धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पांच जनवरी को वाच एंड वार्ड पंपू तालाब में मिले रेलकर्मी बीरवल रजक के शव के पीछे की कहानी ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। बीरवल को मौत के घाट उतारने में कोई और नहीं बल्कि उसकी ही दो संतानों के हाथ थे। बीरवल की पुत्री रितु ने अपने प्रेमी बिहार अरवल निवासी फरदीन खान और भाई रोहित कुमार के साथ मिल कर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस ऑफिस के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। हरि मंदिर रोड पेट्रोल पंप निवासी बीरवल सिग्नल विभाग में कार्यरत थे। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को जेल भेजा। हत्या में संलिप्तता स्वीकार करते हुए रितु ने पुलिस को बताया कि पिता उसे और उसकी मां के साथ नशे में हमेशा गाली-गलौज व मारपीट करते ...