गोरखपुर, अप्रैल 27 -- घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी फोन पर बात करने वाले प्रेमी के पास चली गयी। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया 15 वर्षीय बेटा नन्दोई के गांव का रहने वाले युवक से किशोरी फोन पर बात करती थी। वह 24 अप्रैल को घर से निकली। ऑटो से बोकटा हाइवे पर पहुंची। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। आशंका है उस युवक के बुलाने पर बेटी हिमाचल प्रदेश के नगरौटा में युवक के पास चली गयी। युवक से पूछने पर वह टाल मटोल कर रहा है। पुलिस ने मां की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...