आजमगढ़, दिसम्बर 31 -- आजमगढ़। रानी की सराय थाने के कोटिला नहर के समीप मंगलवार की शाम को प्रेमी युगल आपस में मारपीट करने लगा। यह देख आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत मे ले लिया। नगर कोतवाली के पटखौली गाव निवासी नागेंद्र पाठक का रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम संबंध था। युवती ने कोटिला नहर के पास उसे मिलने के लिए बुलाया था। नहर पर मिलने के दौरान अचानक युवक ने प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेमी युगल को थाने लाई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...