फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- विजयीपुर। कस्बा स्थित ब्रह्मदेव बाबा के स्थान में शनिवार सुबह कस्बा के ग्रामीण राजा, बुम बुम दुबे, सोनू, सुमेर सहित कई लोगो ने एक प्रेमी युगल को भागते हुए पकड़ कर किशनपुर पुलिस के हवाले कर दिया वहीं पुलिस ने दोनो प्रेमियों को उनके परिजनों को बुला सौंप दिया। पुलिस ने बताया दोनों किशनपुर थाना क्षेत्र के हैं इन पर एक महीने पहले मुकदमे की कार्रवाई की गई थी जिनको आज सुबह विजयीपुर कस्बा निकट से ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था जिन्हें दोनो के परिजनों को सौंपा गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...