रामपुर, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर काम कर रहे दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि, पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आपसी समझौते के बाद मामले को रफा-दफा कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल को वहां से भेज दिया गया। उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया था,अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...