बरेली, जनवरी 8 -- फरीदपुर, संवाददाता। प्रेमी युगल की हत्या कर शव फेंकने की फर्जी सूचना देकर युवक ने पूरी रात पुलिस को दौड़ाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों शवों को खोजने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। पूरी रात चले अभियान के बाद सूचना फर्जी निकली। गांव के लोगों ने सूचना देने वाले को मानसिक बीमार बताकर पुलिस से छुड़ाया। गुरुवार रात थाना फरीदपुर पुलिस टीम गश्त पर गई थी। इसी दौरान रात 3:00 बजे फरीदपुर के नगरिया इलाका बिलौआ निवासी वेदपाल नंगे पैर 20 किमी दूर से दौड़ते हुए थाने पहुंचा। उसने एक युवक और युवती की हत्या कर शव गांव की सड़क पर फेंकने की सूचना दी। इसके बाद थाने में खलबली गई। इंस्पेक्टर ने आनन-फानन पुलिस टीमों को टीम गांव की ओर भेजा। पुलिस ने वेदपाल को गाड़ी में बैठा लिया लेकिन मौके पर शव नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने गांव के अन्य लोगों...