सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना बड़गांव क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में प्रेमी युगल की पिटाई करने के मामले में पुलिस दो महिलाओं सहित तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बता दें कि पंचायत में प्रेमी युगल को लाकर जूतों और चप्पल से पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो में दिख रहे ग्राम प्रधान से भी पुलिस ने पूछताछ की है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि युवक और युवती पक्ष ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर शिव कुमार, सुनीता और मेमता सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.