एटा, जनवरी 12 -- रविवार की रात प्रेम प्रसंग में हुई प्रेमी प्रेमिका की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें युवती के माता-पिता, भाई बहन सहित छह को नामजद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने हत्या के आरोप में माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गढिया सुहागपुर निवासी राधेश्याम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें युवती के पिता अशोक पुत्र रामसनेही, सतीश पुत्र रामसनेही, जवर सिंह पुत्र रामसनेही, विकास पुत्र अशोक, बिटोली देवी पत्नी अशोक, शिल्पी पुत्री अशोक को नामजद किया गया। इसमें दीपक (23) और उसकी प्रेमिका शिवानी (19) पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जब तक पुलिस मौके प...