गंगापार, मार्च 16 -- अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही कर दी। मामले में हंडिया पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहा काटने वाली एक आरी व आरी के ब्लेड के दो टुकड़े पुलिस के हाथ लगे हैं। खोजी कुत्ते ने घटना का खुलासा करने में बड़ी भूमिका निभाई। विवाहिता के घर से आरोपी की दुकान तक का रास्ता कुत्ते ने ट्रेस किया था। बरौत टेला मार्ग स्थित बरौत क्रासिंग के पास से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया था। होली की रात कोतवाली हंडिया के बरौत बाजार निवासी कड़ेदिन यादव की पुत्री 35 वर्षीय राधा यादव (सुघरी) बीते होली की रात अपने कमरे में सो रही थी। अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। मगर घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.