कौशाम्बी, मई 27 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव में रहने वाली वृद्धा की हत्या उसके प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर की थी। एसओजी व स्थानीय थाना पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। प्रयागराज के एयरपोर्ट थानांतर्गत गांजा गांव की 65 वर्षीय संवारी देवी की शादी बरई निवासी कृष्ण कुमार सिंह से हुई थी। कृष्ण कुमार के पिता राम सिंह पुलिस विभाग में मध्य प्रदेश में तैनात थे। वर्तमान में पूरा परिवार छत्तीसगढ़ के पेंडला विलासपुर में रहता है। शादी के लगभग तीन साल बाद कृष्ण कुमार ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया था। इस पर संवारी देवी अपनी पैतृक ससुराल बरई में आकर रहने लगी थी। उसे कोई संतान नहीं थी। वह यहां अकेली रहती थी। खेती कर जीविकोपार्जन करती थी। रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.