भागलपुर, फरवरी 19 -- सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक युवती को जबरन मांग में सिंदूर डाल दिया। प्रेमी युवक ने लोगों को बताया कि वह लड़की से कई वर्षों से प्रेम कर रहा था। लड़की भी शादी करने के लिए तैयार थी, लेकिन परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की जानकारी जब लड़की के परिजनों ने लड़का के परिजन को दी तो लड़का के परिजन शादी का विरोध करने लगे। बताया जाता है कि घटना को लेकर गांव में भी विरोध हुआ। फिर गांव में पंचायती हुई। पंचायती के दौरान निर्णय लेकर लड़का-लड़की की शादी करायी गयी। लड़का-लड़की खुशी से घर गये। प्रेमी युगल ने राजी खुशी से शादी करने की बात स्वीकार की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...