निज संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी को रिश्ते का भाई बनाकर ससुराल ले गई। दूल्हे और ससुराल वालों को हकीकत पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर ससुराल में हाई वॉल्टेज ड्रामा हुआ। दुल्हन के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। आखिर में शादी के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता का उसके पति से रिश्ता टूट गया। यह मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी 18 अप्रैल को ही हुई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल आई थी। दुल्हन का शादी से पहले ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूल्हा और ससुराल वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। शादी के बाद आई दुल्हन ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया और ससुराल वालों को उसे अपना भाई बताया। यह भी पढ़ें- 50 हजार में बुलाए किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.