नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम इलाके में देर रात प्रेमिका के घर मिलने गए 40 वर्षीय युवक को उसकी प्रेमिका के बच्चों ने बुरी तरह पीट दिया। आरोप है कि उन्होंने किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला किया, जिससे उसकी सिर फट गई। गंभीर चोटों के बाद युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नौ फरवरी को प्रेमिका के दो बेटे और एक बेटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सात फरवरी की रात पीड़ित जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास अपनी प्रेमिका से मिलने गए थे। दोनों ने रात 10 बजे घूमने और खाने के बाद गाड़ी पार्किंग में खड़ी की। रात करीब 12 बजे जैसे ही वे प्रेमिका के घर गली में पहुंचे, तो उसके बेटे ने उन्हें देखकर गाली-गलौच शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.