बिजनौर, जून 28 -- बिजनौर। एक महिला को शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक दूसरे पक्ष का है। उसके परिजन महिला को किसी भी हालत में रखने को तैयार नहीं हैं। महिला अपने दो बच्चों के साथ बिजनौर में इंसाफ के लिये भटकती फिर रही है। महिला ने एसपी अभिषेक झा से गुहार लगाई है। जनपद एटा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2009 में हाथरस जिले के ग्राम नंगला में हुआ था। विवाह के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। माता-पिता का उसके बचपन में ही देहांत हो गया था। ससुराल से ठुकराए जाने के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके पहुंची तो उसकी भाभी ने उसे बहुत ज्यादा दिन अपने पास नहीं रखा। बच्चों के पालन-पोषण के लिये महिला दिल्ली चली गई। मयूर विहार दिल्ली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.