लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी युवक श्याम प्रकाश उनकी बेटी से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था, जिससे दोनों के बीच संबंध बन गए थे। महिला का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। जाते समय आरोपी युवती का मोबाइल फोन और कुछ स्कूली कागजात भी साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती व आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...