पीलीभीत, मार्च 3 -- कुछ दिन पहले विवाहिता लाखों की नगदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। एक दिन पहले धार्मिक स्थल पर पंचायत हुई। युवक ने नकदी और जेवर ले जाने का विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। सिर पर कड़ा लगने से वह जख्मी हो गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण का विवाह माधोटांडा थाना क्षेत्र की युवती के साथ हुआ था। कुछ दिन पहले उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दो माह पहले वह मैनी गुलरिया निवासी निवासी कुलजीत सिंह के साथ चली गई थी। वह घर से दो लाख की नगदी, सोने चांदी के जेवर भी साथ ले गई थी। 2 मार्च को सिरसा चौराहे पर एक धार्मिक स्थल पर पंचायत हुई। इसमें ग्रामीण ने अपनी पत्नी से जेवर और नगदी ले जाने का विरोध किया था। नाराज महिला ने उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.